‌‌2.90 लाख रुपए के जाली नोटों के साथ दो बदमाशों को पकड़ा

जयपुर | चित्रकूट इलाके में कमिश्नरेट की सीएसटी ने कार्रवाई करते हुए 2.90 लाख रुपए के जाली नोटों के साथ दो बदमाशों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी गोविंद चौधरी झालावाड़ व देवांश फांडा चित्रकूट के रहने वाले है। स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि इंस्पेक्टर रतन सिंह की टीम को मिली सूचना के चित्रकूट इलाके में एक युवक कार में घूम रहा हैं, जिसके पास नकली नोट है। उक्त सूचना के बाद टीम ने कार की पहचान की और कार सवार गोविंद को दबोच लिया। उसके पास करीब 1.90 लाख रुपए रखे थे। गोविंद से पूछताछ के बाद एक फ्लैट में दबिश देकर देवांश को पकड़ा, जिसके पास 1 लाख रुपए के जाली नोट रखे थे। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि नोटों की खेप सहारपुर से लेकर आए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *