भास्कर न्यूज| टिटिलागढ़ पटनागढ़ के रमई हाई स्कूल खेल मैदान में आठ दिनों तक चलने वाले 20वें अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन रविवार को झारखंड की रांची सेरसा और कटक राइजिंग स्टूडेंट्स के बीच हुए मैच में रांची सेरसा की टीम विजेता बनी। टूर्नामेंट के अंतिम दिन में कटक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने निर्धारित 28 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 200 रन बनाए। कटक के अविनाश नायक ने टीम के लिए 44 गेंदों पर 68 रन बनाए। जवाब में विपक्षी टीम रांची सेरसा की टीम अपने सभी विकेट खोकर पांच ओवर शेष रहते 138 रन से हार गयी। इसके मैन ऑफ द मैच कटक टीम के आदित्य राउत रहे तथा मैन ऑफ द सीरीज रांची टीम के भक्तरस कुमार को चुना गया।आज मुख्यअतिथि कुमार लक्ष्यराज मेवाड़ ने चैम्पियन टीम को ट्रॉफी व एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया तथा उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी व 70 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर पटनागढ़ निवासी पूर्व क्रिकेटर सुरेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लक्ष्य राज मेवाड़, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव, संगता सिंहदेव, शिवाजी गौरव इसलवार, एसपी ऋषिकेश, सुनील कुमार मेहर, सत्य रथ, पृथ्वीराज मिश्रा, संतोष कुमार नायर, जगपति नायक, नंदन ठाकुर, समीर पानीग्रही, आलेख पानीग्रही, रमानाथ होता, मुना दारूवान, बाबुला, मोबिन खान, पिंटू बुडेक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


