20 दिन बाद 300 से नीचे आया मेरठ का AQI:हवा की गुणवत्ता में आया सुधार, रात का तापमान भी सामान्य से नीचे

मेरठ में पिछले लगभग 20 दिनों से लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता से जूझ रहे मेरठ में शुक्रवार को राहत देखने को मिली। करीब 22 दिन बाद शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी से निकलकर पीली श्रेणी में आया जो शहरवासियों के लिए थोड़ा राहत देने वाला रहा । शुक्रवार को मेरठ का औसत AQI 220 दर्ज किया गया, जबकि पिछले कई दिनों से यह 350 के आसपास बना हुआ था। सांस और आंख के बढ़ रहे थे मरीज
लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और सुबह के समय घने स्मॉग से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक दिक्कत हो रही थी। लगातार धूल, धुएँ और स्मॉग के बीच जी रहे लोगों को AQI में इस गिरावट से कुछ राहत मिली है। पिछले तीन हफ्तों से खराब हवा के चलते बुजुर्गों, बच्चों और दमा के मरीजों को खासा प्रभावित होना पड़ रहा था। शहर के अलग अलग इलाकों का AQI गंगानगर – 188 जयभीमनगर – 231 पल्लवपुरम – 245 मौसम में बदलाव भी बना सुधार का कारण सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मेरठ में रात का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। दिन का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 27.6°C रहा, जो पिछले दिनों की तुलना में लगभग दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 8.1°C दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ेगी, जिससे हवा की गुणवत्ता में और थोड़ा सुधार हो सकता है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *