नगर निगम की टीम ने सोमवार को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की। सुदामा नगर डी-सेक्टर में एक सब्जी के ठेले पर अमानक पॉलिथीन पाई गई। वार्ड 82 के दरोगा दिनेश आदिवाल ने पूछताछ की। सहायक सीएसआई रूपेश मकासरे संस्था एनजीओ के साथ 1976, न्यू द्वारकापुरी कॉलोनी मौके पर पहुंचे। छानबीन में लगभग 200 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरी बैग बरामद हुए। सीएसआई आशीष कापसे व स्वास्थ्य अधिकारी अवध नारायण ने 50 हजार की चालानी कार्रवाई कर पॉलिथीन कैरी बैग जब्त किए। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरी बैग का उपयोग रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा।


