90 दिन बाद 32 डिग्री के पार पहुंचा दिन का पारा… रात का तापमान 14.8 डिग्री

वसंत पंचमी पर सोमवार को शहर में मौसम बदल गया। इससे दिन के तापमान में 4.6 डिग्री का इजाफा हुआ और अधिकतम 32.1 डिग्री पर पहुंच गया। शहर में 90 दिनों के बाद यह दिन का सबसे ज्यादा तापमान है। दिन का तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा। रात का तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा रहा। मौसमी सिस्टम से बढ़ा पारा मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हवा का रुख बदल गया था। उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंचा है। इसके असर से मौसम में यह बदलाव हुआ। जब यह मौसमी सिस्टम वहां से गुजर जाएगा, तब दो-तीन दिन बाद तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *