201 ट्राई साईकिल, 72 व्हील चेयर दिव्यांगों को वितरित की

धौलपुर। सेठ निनुआ राम चेरिटेबल पब्लिक वेलफेयर सोसायटी व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क विशाल विशेष योग्यजन सहायक उपकरण वितरण शिविर का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर मयूरी विशेष विद्यालय में दिव्यांगों को व्हील चेयर, बैशाखी, ट्राई साईकिल और केलिपर्स का वितरण किया गया। अतिथि डॉ. एमएस दुबे ने दिव्यांगों को नियमित किए जाने वाले व्यायामों की जानकारी देते हुए परिजनों से दिव्यांगों का मनोबल बढ़ाने का आव्हान किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व अधिशाषी अभियंता नीरज हजेला एवं भाजपा नेता विजय श्रीवास्तव ने दिव्यांगजनों से राज्य सरकार से मिलने वाली सरकारी योजनाओं लाभ उठाने का आव्हान किया। राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ आरएस गर्ग ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए इनका आत्मविश्वास बढ़ाते रहना होगा l रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया की तीन दिवसीय शिविर में ट्राई साईकिल 201, व्हील चेयर 72, वैशाखी 63,केलिपर्स 34, जयपुर फुट 40, कान की मशीन 140,स्टिक 8 वितरित की गई। इस अवसर पर शिवशंकर गर्ग, नेमीचंद अग्रवाल, रामकुमार गर्ग, मोहित गर्ग, नरेश दीक्षित, संजीव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिकरवार, नरेन्द्र तोमर, केके बंसल, ऋषि मित्तल, कन्हैया लाल शर्मा, महेंद्र अग्रवाल, रणवीर डंडोतिया, जावेद वेग, उम्मेद सिंह, डॉ भूपेंद्र पाराशर, मुक्ति त्यागी, डॉ पीयूष पाराशर, प्रज्ञा शर्मा, अमित जादौन, मुकेश गोयल, चन्द्रमोहन पचौरी, नर सिंह कुशवाह, दिनेश यादव, पुष्पेंद्र पाल, राकेश सिंह, ललित शर्मा, कामिनी शर्मा, मुन्ना लाल, राघवेंद्र राना आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *