नवदीप सिंगला|मोगा मोगा पुलिस द्वारा 2024 में अपराध, नशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि साल 2024 में पुलिस ने कई गंभीर अपराधों के निपटारे व आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। मोगा पुलिस द्वारा पिछले वर्ष 2023-24 दौरान अंधे कत्ल के तीन केस, इरादा कत्ल के चार केस, लूटपाट के 26 केस व चोरी के 23 केसों को ट्रेस करके उनके आरोपियों को जेल भेजा है। पिछले वर्ष दौरान लूटपाट संबंधी मामले दर्ज करके उनमें 84 मामलों को ट्रेस करके 203 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नशे के 393 मामले दर्ज करके 648 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 19.133 किलोग्राम हेरोइन, 20 ग्राम स्मैक, 41.620 किलो अफीम, 1524.600 किलोग्राम चूरापोस्त, 10169 नशीली गोलियों के अलावा 27,74,980 रुपए ड्रग मनी बरामद की। 23 मामलों में 53 लोगों को काबू करके उनके पास से 12.610 किलोग्राम हेरोइन, 19.300 किलोग्राम अफीम तथा 1070 किलोग्राम चूरा पोस्त तथा 1 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई है। इसके साथ ही नशों के तस्करों के खिलाफ और कार्रवाई करते हुए मोगा पुलिस द्वारा 39 तस्करों की प्रापर्टी अटैच करने के 27 केस तैयार 68 एफ. एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत तैयार करके अधिकृत अथारिटी के पास भेजे गए थे। जिनकी प्रापर्टी की कुल कीमत 16,16,73,642 रुपए बनती है, जिनमें 25 तस्करों के केसों की मंजूरी हासिल होने उपरांत उनकी 8,68,94,194 रुपए की प्रापर्टी फ्रीज करवाई गई। पुलिस ने एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 172 मामले दर्ज कर 201 आरोपियों को काबू किया गया। पिछले वर्ष दौरान 7314 लीटर शराब ठेका, 1278.915 लीटर नाजायज शराब, 168010 लीटर लाहन व 6 चालू भट्ठियां भी बरामद की गई है। नाजायज असला रखने वालों के खिलाफ सख्त रुख रखते मोगा पुलिस द्वारा पिछले गत वर्ष दौरान 43 मामले दर्ज करके 124 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।उनके पास से 86 पिस्तौल,1 रिवाल्वर, तीन राइफलों, 374 कारतूस तथा 68 मैगजीन बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि 337 भगोड़ों को काबू किया गया है। आईपीसी, बीएनएस के 1166 केस और लोकल एंड स्पेशल ला के 774 केसों का निपटारा कर अदालत में पेश किया। वहीं 9647 पब्लिक शिकायतों की जांच के बाद निपटारा किया गया। पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने पर 11766 चालान काटे हैं, जिनमें ड्रिंक व ड्राइव के 81 चालान किए गए हैं। वहीं 170 व्हीकलों को जब्त किया गया है।


