700 गर्म कपड़े नेकी की दीवार पर किए डोनेट कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति लेकर जा सकता है

भास्कर न्यूज | पटियाला कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटने के लिए दैनिक भास्कर की ओर से शुरू की गई वस्त्रदान मुहिम के तहत पटियाला कार्यालय में लोगों की तरफ से दान किए गए करीबन 700 से ज्यादा गर्म कपड़ों को मॉडल टाउन में स्थित नेकी की दीवार पर दान किया गया। यहां से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इन कपड़ों को हासिल कर सकता है। लोगों की तरफ से गर्म कपड़ों के अलावा कंबल और अन्य सामान भी दान किया गया था। दैनिक भास्कर ने लीला भवन स्थित अपने ऑफिस के अलावा मुल्तानी मल मोदी कॉलेज, अर्बन एस्टेट फेस-2 में स्थित किंड हार्ट जन कल्याण सेवा समिति में वस्त्र एकत्र करने के लिए बॉक्स लगाए थे। यहां से प्राप्त हुए सभी तरह के गर्म कपड़ों को दैनिक भास्कर की टीम ने इकट्ठा करके नेकी की दीवार पर पहुंचा है। बता दें कि नेकी की दीवार पर दान किए गए कपड़े कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना किसी से पूछे ले जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *