6 दिन पहले युवक पर हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

भास्कर न्यूज| मोगा 6 दिन पहले गांव चडिक में एक व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के आरोप में पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर उनसे दो लोहे के कापे, एक लकड़ी का सोटा, वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है। आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया. जहां से एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव चडिक निवासी छिंदर पाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 25 दिसंबर की शाम को लगभग 5:15 बजे वह घर से पैदल सैर करने के लिए निकला था रास्ते में एक स्विफ्ट कर उसके पास आकर रुक गई उसमें से तीन अज्ञात युवक बाहर निकले तथा उस पर हमला कर घायल कर दिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर उक्त तीनों युवक गाड़ी में बैठकर फरार हो ग‌ए। गाड़ी बिना नंबर प्लेट की थी। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर अज्ञात गाड़ी सवारों के खिलाफ रास्ते में रोक कर हमला कर घायल करने के मामले में केस दर्ज किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों का सुराग ढूंढ कर 28 दिसंबर को कुलविंदर सिंह गांव फूल, गुरप्रीत सिंह निवासी गांव पिथो जिला बठिंडा व लवप्रीत सिंह निवासी गांव सेखां जिला बरनाला को छिंदर पाल सिंह पर हमला करने के मामले में नामजद करके 29 दिसंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से दो लोहे के कापे, एक लकड़ी का सोटा, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट गाड़ी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने पर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *