2025 में बागमती नदी पर परिचालन संभव, पुल के निर्माण की रफ्तार बढ़ी

चौथम प्रखंड अंतर्गत नवादा घाट और खरैता घाट के बीच बागमती नदी पर बनने वाली पुल ने रफ्तार पकड़ ली है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले वर्ष जून तक पुल तैयार हो जाएगा। जिसके बाद पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बागमती नदी पर पुल बनने से दियारा क्षेत्र के चार पंचायत के 50000 की आबादी का सीधा जुड़ाव प्रखंड मुख्यालय से हो जाएगा। मालूम हो कि दियारा क्षेत्र के चार पंचायत ठुठी मोहनपुर, सरसवा, बुच्चा, रोहियार के लोगों का एकमात्र सहारा प्रखंड मुख्यालय आने का नाव है। दरअसल, में बाढ़ को लेकर पुल का निर्माण बंद था। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की देखरेख में बागमती नदी पर 56 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। जो कुछ दिन पहले बाढ़ को लेकर काम पूरी तरह से बंद था। अब बीते 10 दिन से कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुभाष पांडेय के अनुसार युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि चौथम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवादा व खरैता घाट के बीच बागमती नदी पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल लगभग 500 मीटर की लंबाई में पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। उक्त पुल को लेकर सरकार की ओर से विभाग को 56.14 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। 20 स्पेन की बनने वाली इस पुल में कुल 21 पाया का निर्माण होना है। जिसमें अधिकांश पाया का निर्माण किया जा चुका है। बीस स्पेन से पूर्ण होने वाले पुल पर अब तक नौ स्पेन में पुल पर ढ़लाई का कार्य पूरा हो चुका है। पुल बनने से सहरसा जिले की कम हो जाएगी दूरी नवादा घाट व खरैता घाट के बीच बागमती नदी पर पुल निर्माण होने से सहरसा जिले की दूरी कम हो जाएगी। चौथम प्रखंड मुख्यालय से नवादा घाट पार कर ठुठी मोहनपुर होते हुए फनगो हाल्ट तक दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। वहां से सहरसा की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है। अभी लोगों को बीपी मंडल सेतु पार कर बैजनाथपुर होते हुए लगभग 62 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल बनने के बाद लोगों को लगभग 15 किमी कम दूरी तय करनी होगी। इससे लोगों का समय भी बचेगा। अगले वर्ष से पुल पर परिचालन होगा शुरू ^बाढ़ के बाद बीते 15 दिन से युद्ध स्तर पर पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कंपनी को जून 2025 तक कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले वर्ष से पुल पर परिचालन शुरू हो जाएगा। – शशिभूषण, ईई, पुल निर्माण निगम, खगड़िया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *