21 बच्चों के बीच एक सेट यूनिफार्म, जैकेट व जूता-मोजा का किया वितरण

लोहरदगा|जीव दया फाउंडेशन तथा होप के संयुक्त बैनर तले जिला के सेन्हा प्रखंड के कुंदगडी ग्राम के 22 अति जरूरतमंद बच्चों को चिन्हित कर और लोहरदगा प्रखंड के हेंदलासो ग्राम के 21 बच्चों के बीच एक सेट यूनिफार्म, जैकेट तथा जूता मोजा का वितरण किया गया। यह दूध बिस्किट परियोजना के तहत लोहरदगा जिला में जीव दया फाउंडेशन व होप के तहत मार्च 2024 से शुरु की गई एक अनूठी एवम सकारात्मक पहल है। कार्यक्रम के तहत कुल 125 बच्चों को चिन्हित कर प्रतिदिन दूध व बिस्किट एवम स्कूल पूर्व शिक्षा दिया जाता है और समय समय पर टी-शर्ट, कपड़ा, जुता, मोजा, शिक्षण सामग्री से भरा हुआ बैग चिन्हित किये गए बच्चों को दिया जाता है और अति जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन का भी वितरण किया जाता है। उसी पहल के अंतर्गत पांच चिन्हित ग्राम के आंगनवाड़ी केंद्र में से कुंदगडी ग्राम एवं हेंदलासो ग्राम में यूनिफार्म, जैकेट व जूता मोजा का वितरण होप संस्था के द्वारा किया गया। 3 अन्य आंगनवाड़ी के चिन्हित बच्चों के बीच भी यूनिफॉर्म, जैकेट और जूता मोजा का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को होप संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना बच्चों के समग्र विकास के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इस योजना के संचालन से बच्चों के मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास भी हो रहा है और कुपोषण को भी दूर भगाने में काफी सहयोग मिल रहा है। इस योजना के संचालन के पश्चात आंगनवाड़ी में उपस्थिति एवम ठहराव भी पूर्व की अपेक्षा ज्यादा हो रहा है। वितरण कार्यक्रम में होप से मनोरमा एक्का, उज्जवल कुशवाहा, संध्या उरांव, विष्णु महली, अरविंद वर्मा ने कार्यक्रम के सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *