भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने की शोकाकुल परिवार से मुलाकात

लोहरदगा|भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह व पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने शनिवार को भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष स्व राजकिशोर महतो के शोकाकुल परिवार से उनके बदला स्थित आवास पर मुलाकात कर ढांढस बढ़ाया। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राजकिशोर महतो के कास्मिक निधन पर परिवार के मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके साथ है। प्रियजन का जाना अपूरणीय क्षति होती है। संगठन मंत्री ने कहा कि उनका असमय निधन न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, ओमप्रकाश सिंह,अजय कुमार पंकज, पशुपति नाथ पारस, मिथुन तमेड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *