भास्कर न्यूज| चाईबासा झालसा के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। चाईबासा तथा चक्रधरपुर के न्यायालयों में 12 न्यायपीठों का गठन किया गया। मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 212 मामलों का सफल निष्पादन किया गया तथा 1612108 की राशि का समायोजन हुआ। प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान मध्यस्थता से न्याय सुलभ बनाने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर की अध्यक्षता में रैफरल जजों (न्यायिक पदाधिकारियों) के मध्य आवश्यक बैठक का आयोजन भी हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के निष्पादन को सुलभ और सहज बनाना था। शनिवार के लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों योगेश्वर मणि, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, संतोष आनंद प्रसाद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, तरुण कुमार जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय, विनोद कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, राजीव कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार एंजिलिना नीलम मड़की, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सुप्रिया रानी तिग्गा, निबंधक सह अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, सदर, पूजा पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, मंजीत कुमार साहू, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी तथा चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में अजय कुमार सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, कृष्णा लोहरा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और अंकित कुमार सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी और पैनल अधिवक्ता शामिल थे।


