2182 किमी की रोड स्वीपिंग के लिए 3 कंपनियों की टेक्निकल बिड क्लियर

भास्कर न्यूज| अमृतसर शहर के 2182 किमी सड़क की रोड स्वीपिंग के टेंडर का टेक्निकल बिड क्लियर हो गया है। 3 कंपनियों ने इस टेंडर के लिए किस्मत आजमाया है। जिसमें मेन रोड के ​लिए करीब 382 किमी तो अदर रोड 1800 किमी तक है। मेन रोड की साफ-सफाई के लिए दो कंपनियों ने टेक्निकल बिड क्लियर किया है। जबकि अदर रोड के लिए एक ही कंपनी ने बिड क्लियर किया है। फाइनेंशियल बिड क्लियर होने के बाद वर्कऑर्डर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मेन रोड की सफाई के लिए अल्टरनेट सिस्टम रखा गया है। यानि कि जिस सड़क की एक बार सफाई हो गई तो अगले दिन उसे साफ कराया जाएगा। जबकि अदर रोड के लिए एक बार जिस रोड की सफाई हो गई तो 7 दिनों बाद उसका नंबर आएगा। अदर रोड में शहर के लगभग सारे सड़क ही कवर हो जाएंगे। फिलहाल, फाइनेंशियल बिड क्लियर होने के बाद यह पता चल पाएगा कि किस कंपनी को टेंडर मिलेगा। हालांकि अदर रोड के लिए एक ही कंपनी का नाम सामने आने पर उम्मीद जताई जा रही कि फाइनेंशियल बिड भी क्लियर कर सकती है। हालांकि कंपनी के कई तरह के डॉक्यूमेंट व फाइनेंस इवैल्युएशन करनी होती है, उसमें भी कंपनियां बाहर हो सकती हैं। ऐसे में सिंगल बिडर बनने के लिए फाइनेंशियल बिड क्लियर करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *