22 गोदाम आइसक्रीम फैक्ट्री में आग, 10 दमकलों ने सात घंटे में पाया काबू

बाइस गोदाम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 5 बजे बंद फैक्ट्री से अचानक धुंआ उठता देख कर्मचारियों ने फायर स्टेशन को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में आग ने जोर पकड़ लिया और लपटें फैक्ट्री की दोनों मंजिलों तक पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। अधिकारियों और कर्मचारियों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी गौतम लाल के अनुसार फैक्ट्री बंद होने के बावजूद भीतर रखी मशीनरी, तैयार माल और पैकिंग कार्टन आग की चपेट में आ गए। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब दमकलकर्मियों ने अंदर रखे एलपीजी गैस के तीन सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया। सिलेंडरों में विस्फोट होता, तो क्षेत्र में गंभीर नुकसान की आशंका थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *