221 किलो डोडा-पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक्सयूवी 500 कार से जब्त किया मादक पदार्थ

सवाई माधोपुर जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हासिल की है। थाना मलारना डूंगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को एक्सयूवी कार सहित दबोच लिया। पुलिस ने कार से 9 कट्टों में भरा 221 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने भीम सिंह (30) पुत्र मेजर सिंह निवासी इन्द्रा बस्ती, स्टेडियम रोड नई अनाज मंडी, सुनाम, जिला संगरूर पंजाब और कपूर सिंह (29) पुत्र सुरजीत, निवासी राजगढ़, थाना पसीयाना, जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया हैं। नाकाबंदी के दौरान पकड़ी बड़ी खेप एसपी अनिल कुमार ने बताया कि एएसपी विजय सिंह मीणा और सीओ हंसराज बैरवा के निर्देशन में थानाधिकारी दिलीप कुमार वर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की। तस्कर यह माल मध्यप्रदेश से पंजाब ले जा रहे थे। एसपी बेनीवाल ने बताया उ 8 दिसंबर रात करीब 3:45 बजे कुस्तला तिराहे पर प्रोएक्टिव पुलिसिंग के तहत नाकाबंदी की जा रही थी। तभी एक एक्सयूवी कार नाकाबंदी देखकर वापस मुड़ने लगी। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी रोकी तो वाहन में बैठे दोनों व्यक्ति घबरा गए। तलाशी में 221 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने भीम सिंह व कपूर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि भीम सिंह मादक तस्करी के दो मामले पहले भी जेल जा चुका है। जबकि कपूर सिंह के खिलाफ चार मामले पूर्व में दर्ज है। जिनमें वह पहले भी जेल जा चुका है।प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे डोडा पोस्त मध्यप्रदेश से लाकर पंजाब ले जा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *