लुधियाना| मां बगलामुखी धाम पक्खोवाल रोड़ में 30 जनवरी से 8 फरवरी तक के बीच आयोजित होने वाले 225 घंटे के अखंड महायज्ञ लेकर मां बगलामुखी धाम प्रमुख महंत प्रवीण चौधरी और धाम के सेवकों ने श्रीराम शरणम् दरेसी प्रमुख भाई दविन्द्र सूद जी, विधायक कुलवंत सिद्धू, सहायक कमिश्नर पायल गोयल, स्प्रिंग डेल स्कूल के एमडी को अखंड महायज्ञ का निमंत्रण भाव सहित भेंट किया। मां बगलामुखी चालीसा का नियमित पाठ करने से आत्मिक शांति के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ता है। आत्म विश्वास बढ़ने से हर मुश्किल का समाधान होता है। महंत प्रवीण चौधरी ने महायज्ञ की जानकारी देते हुए कहा कि अखंड महायज्ञ में पधारने वाले भक्तों को मां भगवती के चरण स्पर्श से तैयार चरणामृत व मां को अर्पित अनेक प्रकार व्यंजनों का भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।


