कवर्धा| न्यायधानी बिलासपुर में आगामी 23 से 25 दिसंबर तक राज्य युवा महोत्सव-2025 का आयोजन होगा। इसमें जिला स्तरीय युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागी 14 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। राज्य युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागी अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों सेजोड़ेंगे।


