24 घंटे में रांची का तापमान 5 डिग्री गिरा:रांची में 20 फरवरी को बारिश की संभावना, अभी जारी रहेगा ठंडी हवाओं का असर

रांची में तीन दिनों की गर्मी के बाद एक बार फिर ठंड की वापसी हो गई है। पिछले 24 घंटे में रात का पारा 5 डिग्री लुढ़ककर 10.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। एक दिन पहले यह न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। रात का पारा गिरने से सुबह में रांची शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंडी हवा चलने लगी। इससे एक बार फिर कनकनी बढ़ गई। 5 डिग्री तक गिरा दिन का तापमान दिन का तापमान भी करीब 5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 26 डिग्री पर पहुंच गया। इस वजह से पिछले कई दिनों से लग रही तीखी धूप से राहत मिली। शाम ढलते ही ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से रांची सहित राज्य के कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवा का असर दिख रहा है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस खूंटी का रिकॉर्ड किया गया। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम केंद्र के अनुसार, रांची में 20 फरवरी को आसमान में बादल छाएगा। गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं मौसम केंद्र का कहना है कि अगले 2 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। उसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *