24 घंटे में रात का पारा 4.8 डिग्री गिरा

नए साल के पहले दिन से ही शहर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और कोहरा चरम पर है। शीतलहर चलने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। पशु पक्षी से लेकर लोग तक बेहाल हैं। शनिवार को पूरा दिन बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। सुबह 10 बजे तक हाईवे पर धुंध छाई रही जिससे विजिबिलिटी काफी कम रही और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। शनिवार को अधिकतम पारा 24 घंटे में 3.5 ​डिग्री गिरकर 11.1 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम पारा भी 4.8 डिग्री गिरकर 4 पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी तक ठंड-कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। इसके बाद मौसम में कुछ सुधार आ सकता है। बाद में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। वहीं घने कोहरे के चलते 6 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 192 दुबई-अमृतसर, एयर इंडिया की अमृतसर-दिल्ली, दिल्ली-अमृतसर रद्द रही। वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट अमृतसर-शारजहां भी एयरपोर्ट से रवाना नहीं हो सकी। आईएमडी चंडीगढ़ सुरिंदर पॉल ने बताया, पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा से मैदानों में सर्दी पड़ रही है। अगले 4-5 दिन सुबह-शाम घनी धुंध पड़ेगी। इसलिए हाईवे में सावधानी से वाहन चलाएं। 10 तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 10 के बाद मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री और रात का 5 से 6 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह 7.25 बजे हरिके हैड वर्क्स पर सतलुज से ऊपर उठता कोहरा। इस दौरान बाईं तरफ सूर्य की रोशनी दिन का आगाज दिखा रही है तो दाईं ओर बैराज के ऊंचा होने से रोशनी आगे नहीं बढ़ पा रही, इसलिए सतलुज दरिया के डाउन स्ट्रीम में छाया रात जैसा अंधेरा। मानो दिन और रात एक साथ चल रहे हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *