24 घंटों में मानसून नहीं बढ़ा आगे:पठानकोट में अटका, अलर्ट के बाद भी नहीं बरसे बादल; आज 5 जिलों में यलो अलर्ट

मानसून के पंजाब में दाखिल हुए 48 घंटे बीत चुके हैं। लेकिन दाखिल होने के बाद से ही मानसून की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वे पठानकोट पर अटक गया है। आज भी इसकी मूवमेंट होने के आसार कम दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। ये सभी पांच जिले हिमाचल प्रदेश से सटे हुए हैं। सोमवार पंजाब के लुधियाना में 0.4एमएम और रोपड़ में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि अन्य पंजाब में बारिश रिपोर्ट नहीं हुई। जिसके चलते राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान अब भी सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में आज का सबसे अधिक तापमान 42.5°C दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया है। पंजाब के 5 जिलों में बारिश की संभावनाएं मानसून चाहे पठानकोट तक सीमित है, लेकिन हिमाचल में हो रही बारिश का असर पंजाब से सटे जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य राज्य में हालात सामान्य दिख रहे हैं। 29 जून तक बारिश का अलर्ट पंजाब में 29 जून तक बारिश के आसार बने हुए हैं। 25 जून: पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश के आसार बने हुए हैं। कई जिलों में गरज के साथ बारिश व बिजली गिरने के भी आसार हैं। 26 जून: पंजाब के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। कई जिलों में गरज के साथ बारिश व बिजली गिरने के भी आसार हैं। 27 जून: पंजाब के माझा व दोआबा में हालात सामान्य बने रहेंगे। जबकि मालवा में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- बारिश के आसार बने हुए हैं। बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- बारिश के आसार बने हुए हैं। बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- बारिश के आसार बने हुए हैं। बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- बारिश के आसार बने हुए हैं। बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *