25 दिसंबर के बाद पारा पहुंचता था 8 डिग्री, इस बार 10 दिन पहले ही 5 डिग्री से नीचे

रांची सहित राज्य में इस बार कड़ाके की सर्दी का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां 25 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच औसत न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस रहता था। लेकिन, इस बार 15 दिसंबर को ही औसत न्यूनतम पारा 7 डिग्री पर पहुंच गया है। गढ़वा का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। बिरसा कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को रांची के कांके में न्यूनतम पारा 2.4, मैक्लुस्कीगंज का 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान गिरने से मैक्लुस्कीगंज में खेत-खलिहान और पेड़-पौधों पर ओस की बूंदे जमा हो गईं। जन-जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। शाम ढलते ही बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। अलाव के सहारे लोग खुद को बचा रहे हैं। इधर, रांची का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई। राज्य के 22 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 और 21 दिसंबर को बारिश की संभावना है। दोनों दिन बादल छाए रहेंगे। बारिश के बाद तापमान में गिरावट होगी। पिछले 5 साल में दिसंबर में रांची का पारा सबसे कम 2019 में 4.7 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले दो वर्षों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के नीचे नहीं आया। लेकिन, इस बार 15 दिसंबर को 7.6 डिग्री पहुंच गया। पिछले पांच वर्षों में दिसंबर में ऐसा रहा तापमान वर्ष अधिकतम न्यूनतम मैक्लुस्कीगंज का पारा 2 डिग्री पहुंचा रांची 7.9 बारिश के बाद फिर बढ़ेगी ठंड मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के अनुसार मौसम में फिर बदलाव दिखेगा। 17 दिसंबर से राज्य के कुछ हिस्से में बादल छाएंगे। इससे न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और ठंड में कुछ कमी आएगी। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 20 और 21 दिसंबर को रांची सहित राज्यभर में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश खत्म होने के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सिमडेगा 9.9 20 दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है रांची के कांके में 3.3, टाटीसिलवे में 7.7 व हिनू में 7.9 रहा तापमान चाईबासा 6.8 लातेहार 6.8 धनबाद 6.9 बोकारो 7.1 सरायकेला​​​​​​​ 7.1 लोहरदगा 4.6 गढ़वा 5.0 रामगढ़ 5.5 हजारीबाग​​​​​​​ 6.6 जामताड़ा 8.9 देवघर 9.4

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *