सीकर में जिला मुख्यालय स्थित जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान में 25 दिसंबर को 82वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संस्थान के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान के 82वें स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया और कार्यक्रम के इन्विटेशन कार्ड का विमोचन किया गया। जाट बोर्डिंग संस्थान के अध्यक्ष गणेश बेरवाल ने बताया कि सवा 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जाट बोर्डिंग से जुड़े लोग विश्वभर में हैं, इसलिए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। कार्यक्रम में रिटायर्ड IPS महेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नारायण सिंह, सांसद अमराराम बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। इनके साथ समाज के कई प्रसिद्ध शिक्षाविद, साहित्यकार, न्यायविद और पूर्व छात्र समारोह में मौजूद रहेंगे। 82वें स्थापना दिवस में जाट महासभा के राजाराम मील, जाट हॉस्टल जयपुर के अध्यक्ष विजय पूनियां, साहित्यकार वेद व्यास, डॉ. श्याम महर्षि, रिटायर्ड जज रतनलाल मूंड, फूलचंद झाझड़िया, कर्नल राजेश भूकर, इतिहासकार डॉ. मदनलाल भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान जनरल ‘त्रिलोक’ का विमोचन हाेगा और भामाशाहों को सम्मान किया जाएगा।


