25 राशन डीलरों पर 100 क्विंटल से अधिक गबन के आरोप, सिर्फ 9 के लाइसेंस निलंबित

भास्कर न्यूज| बारां किशनगंज शाहबाद विधायक डॉ. ललित मीणा विधानसभा में किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच साल में राशन डीलरों के विरूद्ध शिकायत प्राप्त होने और उन पर कार्रवाई का प्रश्न उठाया। इस पर विभाग ने बताया कि किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में 63 राशन डीलरों के विरूद्ध 93 शिकायतें मिली थी। इनमें से 25 शिकायतें ऐसी थी। जिनमें 100 क्विंटल से अधिक गेहूं गबन के आरोप है। इन 25 राशन डीलरों को नोटिस देकर प्रकरण दर्ज किए है। इनमें से 7 प्रकरणों में नोटिस की कार्रवाई की जा रही है। वहीं 9 मामलों में निलंबन की कार्रवाई की थी। जिनमें से 7 प्रकरणों को विभागीय स्तर पर रखकर बहाली की है। वहीं 2 मामलों में लाइसेंस निलंबित है। वहीं 9 मामलों में लाइसेंस निरस्त किए हैं। इनके स्थान पर नई नियुक्ति की कार्रवाई की जा रही है। मामले में मंत्री ने उचित आश्वासन देते हुए कहा कि जो दोषी होंगे। उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से चैंबर में मुलाकात कर कल के प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न नहीं पहुंचने पर अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा सत्र के दिनों में नियमों में आकर पूछने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, वरिष्ठ पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, पूर्व मंत्री हरि सिंह भी मौजूद रहे। विज्ञान व वाणिज्य संकाय खोलने की मांग उठाई विधायक डॉ. मीणा ने आगामी समय में टीएसपी, सहरिया क्षेत्र में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, किशनगंज शाहबाद में नए स्कूल खोलने, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय खोलने का मुद्दा उठाया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा सरकार के नीति के आधार पर खोलने का प्रयास रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *