डोरंडा थाने में हिनू साकेत नगर के रहने वाले नीतेश कुमार से 25 लाख रुपए की ठगी हुई है। इस संबंध नीतेश कुमार ने बिरेंद्र कुमार, राकेश सिन्हा समेत अन्य के विरुद्ध ठगी का आरोप लगाते हुए डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नीतेश ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने बैंक से घर बचाने के लिए उनसे 40 लाख रुपए अगस्त 2020 में कर्ज लिए। आश्वासन दिया था कि अक्टूबर 2023 को वह राशि लौटा देगा। अगर वह निर्धारित समय तक राशि नहीं लौटाते हैं तो दस लाख रुपए अतिरिक्त लेकर वह जमीन उन्हें बेच कर देगा। निर्धारित समय बीतने के बाद जब आरोपियों ने पैसे के एवज में जमीन नहीं दिया तो वह दबाव बनाया। इसके बाद आरोपियों ने पैसा और जमीन देने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इधर आरोपी का कहना है कि उन्होंने 20 लाख रुपए ही लिया था। 15 लाख रुपए वादी को लौटा चुके हैं। बिरेंद्र कुमार ने कहा है कि उनके पास साक्ष्य के रूप में दोनों के बीच हुए बातचीत की रिकार्डिंग है। जिसे वे पुलिस के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।


