सेल| आबकारी की विभागीय टीम ने 25 बल्क लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम बासिनपाली में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी सोनाखान क्षेत्र के तहत ग्राम बासिनपाली में आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा।


