252 आवेदकों का बना लर्निंग लाइसेंस

सुकमा | जिले में आयोजित समाधान शिविरों में आम जनता द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का त्वरित और प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत गुफड़ी, सुकमा में आयोजित समाधान शिविर में लाइसेंस बनवाने संबंधी आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज जमा कर संबंधित आवेदक को राहत प्रदान की।जिला परिवहन अधिकारी शिव भगत रावटे ने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से परिवहन विभाग से संबंधित आवेदनों का निराकरण कर,लोगों तक सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *