खड़गपुर| खड़गपुर शहर में 26 वां खड़गपुर पुस्तक मेला 3 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित की जायेगी। पुस्तक मेले के आयोजन को लेकर खड़गपुर शहर के खरीदा इलाके में पुस्तक मेला कमेटी की ओर से एक प्रेसमीटकी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति के सलाहकार प्रशांत कुमार पाल, हेमा चौबे, बी हरीश कुमार, मृणाल शतपथी समेत कई लोग मौजूद थे। कमेटी की ओर से बताया गया कि इस वर्ष खड़गपुर पुस्तक मेला का उदघाटन प्रमुख पत्रकार और लेखक सुरबेक विश्वास और युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हमीरुद्दीन मिद्या करेंगे। समिति के सचिव देवाशीष चौधरी ने बताया कि इस बार पुस्तक मेले का प्रचार-प्रसार थोड़ा विलंब से शुरू हो रहा है।


