26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर देश देखेगा झारखंड के विकास और संस्कृति की झलक

झांकी का मॉडल रांची| 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर झारखंड की विरासत, विकास और संस्कृति की झलक पूरा देश देखेगा। गणतंत्र दिवस समारोह में लगातार तीसरे वर्ष झारखंड की झांकी शामिल होगी। झांकी में रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ झारखंड की संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और शिक्षा में नारी शक्ति के बढ़ते कदम को प्रदर्शित किया जाएगा। 2024 में तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई थी। गणतंत्र दिवस परेड के लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद केवल 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया। झारखंड की झांकी का प्रारूप बेहद सराहा गया। तैयारी और रिहर्सल का कार्यक्रम: दिल्ली में 19 जनवरी तक सभी चयनित राज्यों की झांकियों को तैयार करने का समय दिया गया है। 23 जनवरी को सभी झांकियों की रिहर्सल पूरी कर ली जाएगी। झारखंड की झांकी भी अपनी भव्यता और परंपराओं के साथ इस ऐतिहासिक परेड में शामिल होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *