महासमुंद| बसना पुलिस ने सिटी ग्राउंड के पास शराब लेकर ग्राहक तलाशते युवक को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि 22 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर सिटी ग्राउंड के पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी अंदर अवैध शराब रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश रहे युवक हेमसागर कुंवर (23) पिता सुदर्शन कुवंर निवासी सीतापुर को पकड़ा गया। उसके कब्जे में रखे सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी अंदर की तलाशी लेने पर बोरी अंदर कुल 26 नग रोमियो देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक में 180, 180 एमएल जुमला 4680 एमएल मूल्य 2080 रुपए मिला। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मामले की जांच भी शुरू हो गई है।


