तीजा पर्व के पूर्व महतारी वंदन की राशि तत्काल दें

भास्कर न्यूज| महासमुंद नगरीय निकाय सहित जिले के विभिन्न पेंशन हितग्राहियों व महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को नियमित पेंशन राशि व महतारी वंदन की राशि नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना करने विवश होना पड़ रहा है। हितग्राहियों को गत माह के पेंशन राशि नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं महतारी वंदन योजना के अनेक ऐसे हितग्राही हैं, जिन्हें नियमित भुगतान नहीं किया जा रहा। ऐन तीजा पर्व के मौके पर राशि नहीं आने से त्योहार का उत्साह पेंशनरों के लिए फीकी पड़ गई है। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने शासन से मांग की है कि हितग्राहियों के खाते में गत माह तथा चालू माह की पेंशन राशि तथा महतारी वंदन योजना की राशि तीजा पर्व के पूर्व शीघ्र भुगतान किया जाए। जिससे उन्हें राहत मिल सके। साहू ने बताया कि पालिका में पंजीकृत शहर के निराश्रित पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, परित्यकता पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत हितग्राहियों लगभग साढ़े 4 हजार लाभार्थियों को प्रतिमाह 500 रुपए मिलते हैं। जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं। नियमित पेंशन नहीं मिलने से उन्हें छोटी छोटी चीजों के लिए जूझना पड़ रहा है। खाते में राशि आने की आस में हितग्राही बार बार बैंक का चक्कर भी लगा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *