260 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया और गरीबों में कंबल बांटे। मंच द्वारा अंगिरा आंचल स्थित चमघाती गांव और शासन बड़ा गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। कंबल वितरण कार्यक्रम में स्कोडा सिंघानिया मोटर्स ने सहयोग दिया और 260 जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचे लोगों को द्वारिका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर महिलाओं के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने जांच कर परामर्श दिया। कार्यक्रम के संयोजक अनीश सराओगी श्रेया जालान, विशाल महलका और सौरभ राइका ने सक्रिय योगदान दिया। प्रवक्ता राघव जालान ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव निकुंज पोद्दार के अलावा गौरव कब्र निवृत्तमान अध्यक्ष आशीष अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष मनीष लोढ़ा, अमित चौधरी और शाखा के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि सर्दी से बचने के लिए गरीबों में कंबल बांटे जाए। इस कार्य के लिए सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *