मनोकामना सिद्धि मंदिर में हुई अखंड भारत की बैठक

मनोकामना सिद्धि मंदिर डोरंडा स्थित जेएमजे चौक में रविवार को अखंड भारत (संस्था) की बैठक हुई। अध्यक्षता संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने की। उन्होंने मैकाले शिक्षा पद्धति को बंद कर भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा प्रणाली लागू करने, ग्रेगोरियन कैलेंडर के स्थान पर भारतीय कैलेंडर व विक्रम संवत को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने 1 जनवरी को नववर्ष के रूप में मनाने का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीयता की रक्षा के लिए सभी हिंदू संगठन एकजुट हों। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी को दोपहर 1 बजे फिरायालाल चौक पर मैकाले शिक्षा पद्धति व अंग्रेजी नववर्ष के विरोध में हवन-पूजन, रैली और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *