263 साल का हुआ सवाई माधोपुर:माधोसिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शोभायात्रा के दौरान लोक कलाकारों ने बिखेरी छटा

सवाई माधोपुर आज 263 साल का हो गया। इसे लेकर यहां 3 दिन से सवाई माधोपुर स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। स्थापना दिवस के तीसरे दिन सुबह सवाई माधोपुर के संस्थापक महाराजा माधो सिंह प्रथम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसे लेकर नगर परिषद की ओर से नगर परिषद कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा रहे। जिसके बाद यहां पर शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सवाई माधोपुर स्थापना दिवस की झलकियां…. शोभायात्रा के दौरान कलाकारों ने दी प्रस्तुति शोभायात्रा सवाई माधोपुर के पुराने शहर के भैरू दरवाजे से शुरू होकर छोटा राजबाग मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी शोभायात्रा में शामिल हुए‌। शोभायात्रा के दौरान कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुई‌। यहां सवाई माधोपुर का 263 वां स्थापना दिवस मनाने के लिए महिलाएं सिर कलश धारण किए नजर आई। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सवाई माधोपुर का एक ऐतिहासिक महत्व है। सवाई माधोसिंह ने जिस समय सवाई माधोपुर बसाया था। उस समय यह पहाड़ियों के बीच में सुंदर शहर बसाया था। यहां पर कई मंदिर भी स्थापित किए थे‌, जो यहां आज भी इतिहास की गवाही दे रहा। हैं। अब सवाई माधोपुर चारदीवारी से निकलकर विस्तार ले रहा है। इससे पहले यहां पर रविवार को अमरुद महोत्सव की शुरुआत की गई थी। जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिरकत की थी इस कार्यक्रम में देश भर से 10 हजार किसान आए थे। यहां पर अमरूदों की किस्म और प्रोडक्टों को लेकर 200 स्टालें भी लगाई गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *