27-28 दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष चुनाव को लेकर रायशुमारी:नए साल में होगी घोषणा, नेताओं की राय के बाद तय होगा नाम

बालाघाट में भाजपा संगठन पर्व के तहत बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद तीसरे चरण में भाजपा अध्यक्ष के चुनाव होने हैं। प्रक्रिया के अनुसार 15 से 30 दिसंबर के बीच चुनाव होगा। इसके बाद बालाघाट को नए साल में नया भाजपा जिलाध्यक्ष मिल जाएगा। 27 और 28 दिसंबर को होगी रायशुमारी भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने बताया, 27 और 28 दिसंबर को चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी बालाघाट में अध्यक्ष चुनाव को लेकर रायशुमारी करेंगे। जिसके संकेत मिले हैं। संगठनात्मक चुनाव के तीसरे चरण में अध्यक्ष के चुनाव को लेकर 15 से 30 दिसंबर तक की डेट तय है। अध्यक्ष के लिए होने वाली रायशुमारी में मंडल अध्यक्ष, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वरिष्ठ भाजपा जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी, चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी से चर्चा की जाएगी। जिसके बाद भोपाल से अध्यक्ष की घोषणा होगी। भाजपा सूत्र बताते हैं कि भले ही भाजपा ने अध्यक्ष के चुनाव की तिथि को 30 दिसंबर तक तय किया है। लेकिन आगामी 5 से 10 जनवरी के बीच ही नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। ये हैं अध्यक्ष पद की रेस में जिले में भाजपा अध्यक्ष को लेकर दावेदारो भले ही सामने नहीं आ रहे हैं। लेकिन अध्यक्ष को लेकर अपनी लॉबिंग नेताओं तक कर रहे हैं। जिले में वर्तमान भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे के अलावा अध्यक्ष की रेस में भाजपा नेता आनंद कोछड़ का नाम भी चल रहा है। जो कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के करीबी हैं और यदि लोकसभा में सांसद प्रत्याशी की तरह प्रहलाद पटेल की संगठन में चली तो आनंद कोछड़ अध्यक्ष के प्रबल दावेदार होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *