28 माह बाद दूध फिर महंगा:गाय का दूध 52, भैंस का 66 रुपए में मिलेगा , प्रति लीटर पर 2 रुपए बढ़े

शहर में दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। निजी डेयरी संचालकों ने 28 माह बाद रविवार से दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। अब गाय के दूध की कीमत होम डिलीवरी में 54 और काउंटर पर 52 रुपए प्रति लीटर होगी। इससे पहले होम डिलीवरी में दाम 52 रुपए और काउंटर पर 50 रुपए प्रति लीटर रेट थी। भैंस का गोल्ड दूध 64 रुपए से बढ़कर 66 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। निर्णय उदयपुर दुग्ध व्यापार संघ की शनिवार को हुई बैठक में किया गया। अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि बढ़ी हुई दरों से किसानों और व्यापारियों दोनों को फायदा मिलेगा। भास्कर इनसाइट- रोज 2 लाख लीटर से ज्यादा की खपत शहर में निजी और सरस डेयरी दूध की सप्लाई करती है। हालांकि सरस ने दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं। पिछली बार दूध के दाम में 1 अक्टूबर, 2023 को वृद्धि की गई थी। तब भी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। अब 28 माह बाद फिर से दूध के दाम बढ़े हैं। शहर में रोज 2 लाख लीटर से ज्यादा दूध की खपत होती है। इसमें से सर्वाधिक 1 लाख लीटर हिस्सा निजी डेयरियों का है। 70 हजार लीटर सरस (उदयपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ) और शेष अमूल व अन्य कंपनियों की सप्लाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *