भास्कर न्यूज | अमृतसर भारत-पाक सीमा से सटे गांव मुहावा में बने एक पुराने बंकर से करीब 9 फुट लंबे और 12 किलो वजनी अजगर को काबू किया गया है। अजगर 3 कुत्तों तथा कई सांपों को अपना शिकार बना चुका है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक बकरवाल समुदाय के कुत्ते को अजगर ने दबोचकर निगल लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन्यजीव प्रेमियों तथा स्नेक कैचर टीम को सूचना दी गई। स्नेक कैचर और एनिमल लवर कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली तो कपूरथला से बेटे सहजपाल सिंह और भतीजे एकमजीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे से कई औजारों से बंकर के अंदर खुदाई करते रहे, लेकिन शाम 4 बजे तक अजगर काबू में नहीं आया। शाम 4 बजे जेसीबी की मदद लेकर अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


