खंभे पर बिना सील लगाए 4 मीटर मिले, जांच शुरू

भास्कर न्यूज | अमृतसर हाल गेट सिटी सर्किल के अधीन आते घी मंडी सबडिवीजन में बिना सील किए 4 स्मार्ट बिजली मीटर खंभों पर लगाने का मामला सामने आया है। इंफोर्समेंट विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे घी मंडी के एसडीओ और जेईयों की मिलीभगत की आशंका है। इन 4 मीटरों में बिजली की इनकमिंग तो दी है मगर आउटगोइंग नहीं देने से सभी मीटर शक के घेरे में है। इसके लिए इंफोर्समेंट विभाग की टीम ने इन मीटरों की जांच को जेई से फाइलें मंगवाई है। विभाग को शक है कि इन मीटरों का कनेक्शन उन होटल वालों को देना है जो अभी बने ही नहीं। सरकार ने शहर के अंदरुनी इलाके में बिजली कनेक्शन बिना एनओसी जारी करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश बंद न हो जाए इसलिए होटल वालों या बिल्डिंग बनाने वालों ने पहले ही मीटर लगवा लिए है ताकि बाद में बिल्डिंग तैयार करके कनेक्शन दिया जा सके। एसडीओ एसडीओ इंजी. जसवंत सिंह ने कहा कि इस बारे इंफोर्समेंट विभाग ने जानकारी नहीं दी है। इलाके के जेई को इसके बारे ज्यादा जानकारी होगी। वहीं जेई राजेश विज ने कहा कि इलाके के मीटर लाइनमैन लेकर गए थे उन्हें इस बारे ज्यादा पता होगा। इंफोर्समेंट अधिकारियों ने चारों बिजली मीटरों की फाइलें लेकर आने का आदेश दिए हैं जो लेकर जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *