3 कॉलेज दोस्तों का 72 घंटे बाद भी सुराग नहीं:हसदेव किनारे मिले थे कपड़े-जूते, कल दिन-भर चला सर्च अभियान;2 लड़के CSEB कर्मी के बेटे

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लापता तीन कॉलेज दोस्तों का 72 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है। हसदेव नदी में आज सुबह से फिर सर्चिंग की जा रही है। तीनों सोमवार सुबह 11 बजे नदी में नहाने आए हुए थे, तब से लापता हैं। उनके चप्पल-जूते, कपड़े, मोबाइल और बाइक नदी किनारे मिले थे। आशुतोष सोनिकर (18) बजरंग प्रसाद (19) और सागर चौधरी (26) लापता हैं। इनमें आशुतोष और बजरंग CSEB कर्मी के बेटे हैं। मामले में पुलिस दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है। सोमवार को सवा 5 बजे तीनों बाइक से जाते हुए सीएसईबी मुख्य गेट के पास लगे सीसीटीवी में कैद हुए थे। मछुआरों से पूछताछ में पता चला है कि 3 फरवरी सोमवार दोपहर 2:30 बजे तीनों नदी के तट पर देखे गए थे। दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ की परिजनों ने बताया कि जब छात्र घर नहीं पहुंचे तो उन्हें चिंता हुई। वह उनके दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सोमवार को उन्होंने दर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पुलिस तीनों युवकों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर वहां पहुंची। इस दौरान परिजनों ने कपड़े और जूतों से युवकों की पहचान की। नदी किनारे कब पहुंचे किसी को नहीं पता परिजनों ने बताया कि आशुतोष सोनिकर आईटीआई कॉलेज, बजरंग प्रसाद और सागर चौधरी पीजी कॉलेज के छात्र हैं। आशुतोष और बजरंग प्रसाद के पिता सीएसईबी कर्मचारी हैं और ये दोनों सीएसईबी कॉलोनी के रहने वाले हैं, जबकि सागर चौधरी आईटीआई कॉलोनी में रहता है, उसके पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक किन परिस्थितियों में नदी किनारे पहुंचे हैं, उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह रातभर तीनों की तलाश किए। दूसरे दिन उनके सिर्फ कपड़े और मोबाइल मिले हैं। उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सता रही है। जहां से लापता, वहां 15-20 फीट की गहराई बताया जा रहा है कि नदी में जिस जगह से तीनों लापता हुए हैं, वहां नदी की गहराई करीब 15-20 फीट की है। इसके अलावा जलकुंभी भी भारी मात्रा में है। ऐसे में आशंका है कि कहीं तीनों दोस्त जलकुंभी में तो नहीं फंस गए। या फिर एक को बचाने के चक्कर में तीनों फंस गए। पुलिस बोली- नदी में बहने की आशंका मामले में दर्री पुलिस का कहना है कि तीनों दोस्तों ने लापता होने से पहले सोशल मीडिया पर एक साथ बैठे फोटो शेयर की थी। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि तीनों युवक नदी में बह गए हैं। ……………………………….. नदी में डूबने से मौत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अपर-कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से मौत:दिल्ली से छुट्टी मनाने आया था रायगढ़, स्पीकर निकालने पानी में उतरा, तभी गहराई में समाया छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के टीपाखोल डैम में बालोद के अपर कलेक्टर अजय लकड़ा के बेटे की डूबने की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली से छुट्टी मनाने के लिए रायगढ़ आया था। अपने 2 दोस्तों के साथ डैम घूमने गया था। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *