कांग्रेस के 6 नेता पार्टी से निष्कासित:मनेंद्रगढ़ में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे थे चुनाव; 6 साल के लिए सदस्यता रद्द

मनेंद्रगढ़ जिले के पटना नगर पंचायत में कांग्रेस ने अपने 6 प्रमुख नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इन नेताओं पर पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का आरोप है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने निष्कासन का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ना कांग्रेस के नियमों और सिद्धांतों का खुला उल्लंघन है। इन 6 नेताओं को पार्टी से बाहर किया निष्कासित किए गए नेताओं में जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रियाज कुरैशी की पत्नी रैमुन कुरैशी, जिला सचिव कांग्रेस कमेटी अमित पांडे, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अब्दुल इसार इशु और खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष वाहिद खान की पत्नी नसीम वाहिद बानो शामिल हैं। अधिकृत प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्रवाई अनुशासनहीनता के कारण की गई है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन का पालन करने और केवल अधिकृत प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *