3 जनवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन को लेकर सलाह-मशविरा

भास्कर न्यूज |लुधियाना अकाली जत्था शहरी द्वारा प्रधान भूपिंदर सिंह भिंदा की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा, केंद्रीय स्थान में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशमेश पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के आगमन पर्व की खुशी में 3 जनवरी को दोपहर 1 बजे नगर कीर्तन सजाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में गुरुद्वारा साहिब में अकाली जत्था शहरी के नेताओं, गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों और विभिन्न संगतों की मौजूदगी में नगर कीर्तन को लेकर विस्तार से सलाह-मशवरा किया गया। इस मौके पर हीरा सिंह गाबड़िया, शरणजीत सिंह ढिल्लो, रणजीत सिंह ढिल्लो, भूपिंदर सिंह भिंदा, परोपकार सिंह घुम्मण, गुरुद्वारा कमेटी प्रधान गुरमीत सिंह, जरनैल सिंह सहित वक्ताओं ने अपने संबोधन में नगर कीर्तन के दौरान सुचारू प्रबंध, एकजुटता, ट्रैफिक व्यवस्था, तथा लंगरों में उपयोग होने वाले जूठे डिस्पोजेबल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर कीर्तन के दौरान सभी धर्मों की संगतों को साथ लेकर चलना सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आपसी भाईचारे और सांझ का संदेश समाज तक पहुंचे। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि सभी सभाओं को साथ लेकर इसी स्थान से एक साझा नगर कीर्तन निकालने का प्रयास किया जाएगा। मंच संचालन (स्टेज सचिव) की भूमिका रशपाल सिंह फौजी और सुखदेव डिंपी ने निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *