3 बच्चों की मां का लिव-इन-पार्टनर पर रेप का आरोप:यमुनानगर में रेलवे की नौकरी का झांसा दिया, बच्चा होने पर जान से मारने की धमकी

हरियाणा के यमुनानगर में इंदौर की महिला से एक व्यक्ति ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रेप किया। दरअसल, आरोपी महिला के संपर्क में नौकरी के बहाने से आया था। इसके बाद उसने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया। युवक ने महिला से उसकी मर्जी के बिना बार-बार जबरन संबंध बनाए। आरोपी ने महिला को नौकरी दिलवाने के नाम पर उसका माइंड वॉश रखा। इसी बीच महिला प्रेग्नेंट हो गई। उसने साल 2024 में बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद आरोपी ने उसे घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि युवक ने उससे 1 लाख रुपए और जेवर भी ठग लिए। महिला का कहना है कि 3 बच्चे होने के बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया था। अब युवक ने भी उसके साथ धोखा किया। आरोपी ने उसे और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी है। यमुनानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… खर्च देना बंद, जान से मारने की धमकी
महिला ने बताया कि 8 सितंबर 2024 को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद दिसंबर में मुकेश उसे यमुनानगर ले आया, यहां किराए का मकान दिलवाया। हर 20-25 दिन में वहां आकर घर खर्च देता रहा और बच्चे रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद मुकेश ने उसकी अनदेखी शुरू कर दी। यमुनानगर आना भी बंद कर दिया और किसी घर खर्च देने से भी इनकार करने लगा। वहीं रेलवे में नौकरी दिलाने से भी मना करने लगा। महिला ने कहा कि इसके बाद आरोपी उसे और बच्चे को जान से मारने की धमकी देने लगा। वहीं उसके पहले से ही एक लड़की और 2 लड़के हैं। थाना प्रभारी बोले- शिकायत पर केस दर्ज किया
जगाधरी सिटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *