भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस ने 3 मामलों में 1 किलो 798 ग्राम हेरोइन और 36,400 रुपए ड्रग मनी बरामद कर 5 तस्करों को काबू किया है। थाना घरिंडा पुलिस ने शमशेर सिंह निवासी गुमानपुरा को डेढ़ किलो हेरोइन और एक पिस्तौल समेत काबू किया। इसी तरह थाना जंडियाला पुलिस ने बाइक सवार 2 युवकों को 268 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। हुई। थाना कंबोह पुलिस ने बाइक सवार 2 आरोपियों दीपक सिंह निवासी तरनतारन, लवप्रीत सिंह निवासी जवाहरनगर को 30 ग्राम हेरोइन और 36,400 रुपए ड्रग मनी समेत काबू किया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


