3 माह का राशन देने का फैसला सराहनीय : रमेश

भास्कर न्यूज|गुमला झारखंड सरकार ने मॉनसून के पहले गरीबों को जून, जुलाई और अगस्त के लिए राशन एक साथ देने का फैसला लिया है। इसकी कांग्रेस के प्रदेश सचिव रमेश कुमार चीनी ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला मॉनसून और बारिश की आशंका को देखते हुए लिया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि आपदा के समय भी कोई गरीब भूखा न सोए। सरकार ने आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और हर प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी की है। निश्चित सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है। इससे लाभुकों को लाभ होगा और उन्हें सरलता के साथ तीन माह का राशन एक साथ उपलब्ध हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *