महासमुंद | बलौदा थाना अंतर्गत पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 08 फरवरी को सुंदर नगर बलौदा के पास आरोपी इंदर कुमार सारथी के कब्जे से एक प्लास्टिक झोला के अंदर एक 2 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में 2 लीटर महुआ व एक 2 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में 1 लीटर महुआ शराब कुल 3 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी इंदर कुमार सारथी(30) निवासी टेमरी को गिरफ्तार किया गया।


