मॉर्निंग वाक पर निकले व्यक्ति की एक्सीडेंट से मौत

महासमुंद| पिथौरा थाना अंतर्गत गिरी ढाबा के पास मॉर्निंग वाक पर निकले एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन के टक्कर मार देने से मौत हो गई। इस मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भाई विनोद कुमार निषाद पिता(40) स्व. सुरेश निषाद निवासी गड़बेड़ा 10 जनवरी को सुबह के लगभग 3 बजे मॉर्निंग वाक पर निकला था। इस दौरान गिरी ढाबा के पास एनएच 53 पर किसी अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए विनोद को पीछे से टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। दुर्घटना से विनोद कुमार निषाद के सिर में चोटें आकर कमर के नीचे छत क्षत विक्षत होने से मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध धारा 106(1)-बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *