3 से 7 तक चलेगी शीतलहर:पहले सप्ताह में शीतलहर, इसके बाद पूरे दिसंबर सामान्य रहेगी सर्दी

3 दिसंबर से 7 दिसंबर तक बीकानेर में शीतलहर पांव पसारेगी। इससे दो दिन में रात का तापमान 5 से 6​ डिग्री तक नीचे गिरेगा। आने वाले दिनों में अचानक सर्दी न सिर्फ बढ़ेगी बल्कि ठिठुरन के हालात बनेंगे। मगर बाकी पूरा महीना सामान्य ही रहेगा। तापमान भी सामान्य से एक दो डिग्री ऊपर ही रहेगा। कोल्ड वेव के हालात कम रहेंगे। दिसंबर शुरू होते ही सर्दी रंग दिखाने की तैयारी कर चुकी है। उत्तरी हवाओं का दौर 3 दिसंबर से शुरू होगा जो 7 से 8 दिसंबर तक चलेगा। इस वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। संभावना है कि दो दिनों में ही रात का तापमान 6 डिग्री तक गिरेगा। आज ही न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि 4 को ये तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस वजह से लोगों को शीतलहर से सतर्क रहना होगा। खासकर बुजुर्ग और बच्चों को शीतलहर की चपेट में आने से बचाना होगा। शीतलहर का मतलब साफ है कि बर्फीले पहाड़ों से होकर आने वाली हवाएं बीकानेर में बर्फ जैसा अहसास कराएंगी। इस बीच दिन का तापमान भी 27.4 डिग्री तक पहुंच गया। यानी दिन और रात के तापमान में दोगुने से कम अंतर बचा है। दिसंबर में वैसे कई विक्षोभ आएंगे मगर पश्चिमी राजस्थान में मावठ के आसार बहुत कम हैं। दिसंबर के अंत में जो विक्षोभ आएगा उससे कुछ बारिश की उम्मीद है। बाकी पूरा महीना सामान्य ही जाएगा। आएगा विक्षोभ, पारा बढ़ेगा कुछ दिन शीतल चलने के बाद फिर से बादलवाही होगी। ये दूसरे सप्ताह की शुरूआत में होगा। इसकी वजह से रात का तापमान बढ़ेगा। वापस तापमान 11 डिग्री और उससे ऊपर जा सकता है। वैसे दिसंबर के पहले सप्ताह में रात का सामान्य पारा 11 से 12 डिग्री के बीच होना चाहिए और दूसरे सप्ताह में 10 ​डिग्री तक। इसलिए सामान्य और उसके आसपास ही तापमान होगा। 10 साल में हर साल 5 डिग्री से नीचे गया पारा
बीते 10 सालाें में ऐसा काेई साल नहीं गया जिसमें रात का तापमान 5 डिग्री के नीचे ना गया हाे मगर इस साल हालात अलग हैं वो भी तब जब सर्दी कुछ दिन पहले ही आ गई हाे। इस साल सर्दी ने अक्टूबर में ही रंग दिखाया। बीते 10 सालाें काे देखें ताे सबसे कम तापमान 2022 में 2.4 डिग्री तक पहुंच गया था और सबसे अधिक 8.4 डिग्री 2016 में रिकॉर्ड किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *