राजनांदगांव | लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर खाते से 3 लाख 70 हजार रुपए का आहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंबागढ़ चौकी पुलिस ने आरोपी को इंदौर से पकड़ा है। चौकी पुलिस ने बताया कि ग्राम वासड़ी निवासी चंद्रेश साहू ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके मोबाइल पर एक लिंक दूसरे नंबर से आया। जिस पर जाते ही उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके कुछ ही देर बाद उसके खाते से बारी-बारी से 3 लाख 40 हजार रुपए का आहरण हो गया। पुलिस ने लिंक भेजने वाले मोबाइल नंबर की जांच की। जिसका लोकेशन इंदौर आया। पुलिस टीम ने इंदौर पहुंचकर आरोपी नीरज महाडिक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


