छिंदवाड़ा में बुधवार को स्थायी कर्मी कल्याण संघ के तत्वाधान में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपा गया जिसमें जिले में बीते 25 से 30 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे स्थायी कर्मी को आज भी शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल पाया है। केवल स्थायी कर्मी घोषित कर दिए जाने के कारण उन्हें सातवां वेतनमान, शासकीय सुविधाएं एवं अनुकम्पा नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण लाभों से वंचित रहना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थायी कर्मी कल्याण संघ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के नाम एक ज्ञापन माननीय कलेक्टर, जिला छिंदवाड़ा के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जानकारी दी गई कि लंबे समय से शासकीय कार्यों में अपनी सेवाएं देने के बावजूद स्थायी कर्मियों को शासकीय कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। ज्ञापन में यह मांग की गई कर्मचारी नेता वासुदेव शर्मा ने बताया कि आगामी समय में मांगे पूरी न होने पर प्रदेश स्तर पर हड़ताल की जाएगी। इस मामले में जिला अध्यक्ष संजय मालवीय, स्थायी कर्मी कल्याण संघ, छिंदवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आगे आंदोलन की रणनीति भी बना सकता है।


