31 दिसंबर की शाम मां ज्वाला जी के नाम के निमंत्रण दिए

लुधियाना| जय मां ज्वाला जी सेवा सोसायटी की ओर से नववर्ष की पूर्व संध्या पर ज्वाला जी स्थित मानसा वालों की धर्मशाला में करवाई जाने वाली मां की चौकी 31 दिसंबर की शाम मां ज्वाला जी के नाम के गणमान्य को निमंत्रण दिए गए। सोसायटी के प्रमुख हरिराम गर्ग पप्पू ने बताया कि चौकी में धार्मिक गायक राखी शर्मा और अश्वनी वर्मा द्वारा मां का गुणगान किया जाएगा। इस दौरान भंडारा भी लगाया जाएगा। हरिराम गर्ग ने बताया कि लुधियाना से श्रद्धालुओं को ले जाने और रहने का प्रबंध पूरी तरह से निशुल्क होगा। श्रद्धालुओं के लिए दो बसों का इंतजाम किया गया है। यह बसें 31 दिसंबर की सुबह नेत्रहीन गुरुद्वारा गिल रोड से रवाना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *